30 अप्रैल 2020 - 11:07
इस्राईल, इस तरह से यमन के टुकड़े करने की कोशिश कर रहा है...

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने कहा है कि इस्लामी जगत के एतिहासिक देश यमन के विभाजन की ज़ायोनी पूरी तरह से योजना तैयार कर चुके हैं।

सैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ट्वीट किया है कि सऊदी अरब और यूएई को चाहिए कि वह यमन की जान छोड़ें और इस देश को  उसके वासियों के हवाले करके वापस चले जाएं। 

उन्होंने बल दिया कि निश्चित रूप से यमन के भविष्य में विदेशियों की कोई भूमिका नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि ज़ायोनी यमन को कई हिस्सों में बांटने का साज़िश रच चुके हैं। 

याद रहे सऊदी अरब ने अपने कई घटकों के साथ मिल कर  मार्च सन 2015 में यमन पर धावा बोल दिया था जो अब तक जारी है। 

सऊदी अरब ने यमन की घेराबंदी भी कर रखी है जिसकी वजह से इस गरीब देश में अकाल और महामारी फैल चुकी है। 

यमन पर सऊदी अरब के हमले में अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी मारे गये हैं जबकि लगभग पूरा देश ही तबाह हो चुका है। 

इस्राईल इस्लामी जगत के विभिन्न  देशों में अमरीका की मदद से सक्रिय है। 

इराक़ में भी ज़ायोनी शासन ने इस देश के विभाजन की साज़िश तैयार की थी जो अभी तक सफल नहीं हो पायी । 

सीरिया पर भी वह हमले करता रहता है और इस देश को भी कई टुकड़ों में बांटने की इस्राईल की साज़िश नाकाम हो चुकी है।